Sunday, December 3, 2023

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंदियों पर, प्यार भरी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘आशिकी 3’ में नजर आएंगे

Must read

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर पहले उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसके बाद उनकी झोली में एक के बाद एक फिल्में आ रही हैं। कुछ समय पहले तक, अभिनेता कृति सनोन के साथ ‘शहजादा’ की शूटिंग में व्यस्त थे। हाल ही में उन्होंने कियारा आडवाणी के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग शुरू की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। अब ताजा अपडेट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन हिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘आशिकी 3’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आपको बता दें कि ‘आशिकी’ और ‘आशिकी 2’ ब्लॉकबस्टर फिल्में रही हैं और अब ‘आशिकी 3’ की तैयारी शुरू कर दी गई है।

आशिकी 3 (Aashiqui 3) में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, इस फिल्म के लिए अभी तक फीमेल लीड का ऐलान नहीं किया गया है। आशिकी 3 का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे। आशिकी 3 को लेकर कार्तिक आर्यन कहते हैं- ‘आशिकी एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखकर बड़ा हुआ हूं। आशिकी 3 में काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ काम करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं अनुराग बसु के काम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और उनके साथ काम करने से बहुत कुछ सीखूंगा।

अनुराग बसु ने भी आशिकी 3 को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आशिकी और आशिकी 2 के लिए फैंस की जो भावनाएं थीं, वो आज भी उनके दिलों में हैं। कार्तिक आर्यन के साथ यह मेरा पहला प्रोजेक्ट होगा जो अपने काम के प्रति समर्पण, कड़ी मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं।

साल 1990 में आई फिल्म आशिकी का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इसे टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स ने रिलीज किया था। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद दोनों रातों-रात मशहूर हो गए। इसके बाद साल 2013 में मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म आशिकी 2 रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

%d bloggers like this: