Bollywood Flop Movies 2022: इस साल बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं जो बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई हैं। सूची देखें –
Bollywood Flop Movies 2022: साल 2022 बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इन फिल्मों में ना फैन्स को कहानी ने लुभाया और ना ही उनके फेवरेट स्टार्स ने। जिससे मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा। तो आइए जानते हैं इस साल रिलीज हुई कितनी बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप रहीं…
तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और धराशायी हो गई। फिल्म को आईएमबीडी पर 2.8 रेटिंग मिली है।
इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म निकम्मा थी। जिसमें मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया नजर आए। फिल्म को आईएमबीडी पर 2.5 रेटिंग मिली है।
भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते की कहानी अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन में दिखाई गई थी। लेकिन फैंस को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। इसे आईएमबीडी पर 4.6 की रेटिंग मिली है।
बात करें आदित्य रॉय कपूर की फिल्म राष्ट्र कवच की जो जी 5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था और इसे आईएमबीडी पर 2.7 की रेटिंग मिली थी।
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शमशेरा में उन्हें डबल रोल में देखा गया था, फिर भी फिल्म फैंस पर कोई जादू नहीं कर पाई। उनकी फिल्म को आईएमबीडी पर 4.9 रेटिंग मिली है।
कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए काफी मशहूर हैं, फैंस भी उनकी एक्टिंग के कायल हैं, बावजूद इसके कंगना की यह फिल्म फ्लॉप रही थी। हालांकि फिल्म को आईएमबीडी पर 4.0 रेटिंग मिली है।
टाइगर श्रॉफ ने भले ही बॉलीवुड में खास पहचान बनाई हो लेकिन उनकी फिल्म हीरोपंती 2 फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई। फिल्म को आईएमबीडी 2.6 रेटिंग मिली है।
साउथ के मशहूर स्टार विजय देवरकोंडा को लाइगर में अनन्या पांडे फिल्म के साथ देखा गया था। दर्शकों को फिल्म में दोनों के बीच कोई केमिस्ट्री देखने को नहीं मिली। फिल्म को आईएमबीडी पर 3.1 रेटिंग मिली है।