Bollywood News: बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों के अलावा अक्सर अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। फैंस भी उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मी अभिनेताओं (Bollywood News) के बारे में बताने जा रहे हैं जो पत्नी से तलाक के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। आइए देखते हैं लिस्ट
अरबाज खान
इस लिस्ट में पहले नंबर पर सलमान खान के भाई और अभिनेता अरबाज खान हैं। मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद उन्हें फिर से प्यार हो गया। उन्हें अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ देखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं।
अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अब तक कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि उनका करियर अब तक उतना अच्छा नहीं रहा है। अभिनेता का मेहर जेसिया से साल 2019 में तलाक हो गया। इसके बाद गैब्रिएला डेमेट्रायडिस के साथ वह रिलेशन में आ गए। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। गैब्रिएला और अर्जुन का एक बेटा भी है।
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवाया है। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो तलाक के बाद अभिनेता शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में आए और दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। कुछ समय पहले दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
सैफ अली खान
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर को बॉलीवुड का परफेक्ट कपल माना जाता है। हालांकि सैफ की यह दूसरी शादी है। इससे पहले अभिनेता की शादी अमृता सिंह से हुई थी। शादी के कई सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद सैफ और करीना की नजदीकियां बढ़ने लगीं। लंबे समय तक लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
यह भी पढ़ें – जैकी श्रॉफ को पहली फिल्म मिली थी चॉल में, मेकर्स टॉयलेट के बाहर करते थे उनका इंतजार