Chanakya Niti: आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने उन लोगों के बारे में बताया है जिन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) एक अर्थशास्त्र, राजनीतिक विशेषज्ञ और साथ ही आयुर्वेद के विद्वान थे। आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे, लेकिन यही कठोरता जीवन का सत्य है। भागदौड़ भरी जिंदगी में आप इन विचारों को नजरअंदाज ही क्यों न कर दें, लेकिन ये शब्द जीवन की हर परीक्षा में आपकी मदद करेंगे।
चाणक्य जी ने मनुष्य को सफल जीवन जीने के कई उपाय बताए हैं। आज हम आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने उन लोगों के बारे में बताया है जिन पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए।
नदी
चाणक्य के अनुसार नदी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके वेग और गहराई के बारे में जानना बहुत मुश्किल है। ऐसे में अगर आप बिना जाने नदी में चले जाते हैं तो आपका जीवन संकट में पड़ सकता है।
सशस्त्र पुरुष
चाणक्य नीति कहती है कि शस्त्र रखने वालों पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। अगर ऐसे लोग आपकी किसी बात से नाराज हो जाते हैं तो उन हथियारों का इस्तेमाल करके वे आपको तुरंत नुकसान पहुंचा सकते हैं।
नाखून और सींग विचार
आचार्य चाणक्य के अनुसार नाखून और सींग वाले जानवर पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि वे कभी भी आप पर हमला कर सकते हैं। कभी-कभी प्यार में भी वे आप पर हमला कर सकते हैं।
महिला
चाणक्य जी कहते हैं कि बुरी प्रवृत्ति वाली महिलाओं पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसी महिलाएं आपको कभी भी किसी भी परेशानी में फंसा सकती हैं।
राजघराने के लोग
आचार्य चाणक्य के अनुसार राजपरिवार के लोगों पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ये लोग आपकी गुप्त चीजों का फायदा अपना हित के लिए उठा सकते हैं। सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों पर भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें – Mother’s Day: इस मदर्स डे पर इन प्यारे कामों से बढ़ाएं अपनी मां और अपने बीच का प्यार
यह भी पढ़ें – Ganga Saptami 2022: जाने गंगा सप्तमी के दिन क्या करे