spot_imgspot_img

Chandra Grahan 2022: इस राशि में लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

Chandra Grahan 2022: वर्ष 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख माह की पूर्णिमा को लगने वाला है। माना जा रहा है कि यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस साल 2 चंद्र ग्रहण होंगे और दोनों पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे।

Chandra Grahan 2022: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। साल का यह पहला चंद्र ग्रहणपूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। सूतक काल चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू होता है। सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है। भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

इस राशि में लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

साल का यह पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। इस दौरान इस राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। ग्रहण का होना शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातको को कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।

चंद्र ग्रहण का समय 

भारतीय समय के अनुसार साल का यह पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को सुबह 8:59 बजे से 10.23 बजे तक लगेगा। इस पूरे साल में कुल 2 चंद्र ग्रहण होंगे और दोनों ही पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे।

कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण 

साल का यह पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होने की वजह से यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

कब दिखाई देगा दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। यह भी पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य होगा।

यह भी पढ़ें – Mother’s Day: इस मदर्स डे पर इन प्यारे कामों से बढ़ाएं अपनी मां और अपने बीच का प्यार

यह भी पढ़ें – Ganga Saptami 2022: जाने गंगा सप्तमी के दिन क्या करे

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Related Articles

spot_img

Get in Touch

0FansLike
3,791FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Posts