spot_imgspot_img

इन 3 राशियों के लोगों को यह चंद्र ग्रहण बना सकता है मालामाल

Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्धि पूर्णिमा को लग रहा है। यह ग्रहण भले ही भारत में दिखाई न दे, लेकिन यह सभी राशियों के लोगों को प्रभावित करेगा।

Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसे ‘ब्लड मून’ के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इस दौरान चंद्रमा लाल दिखाई देता है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। अतः इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। पंचांग के अनुसार वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण बुद्धि पूर्णिमा के दिन विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगने वाला है। जानिए इस ग्रह से किन राशियों के तकदीर चमकने की संभावना है।

मेष

मेष राशि वालों को मिलेगा नौकरी में लाभ – इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण शुभ साबित होगा। करियर में स्वर्णिम सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। किसी पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है। जीवन में सुख, शांति और धन और समृद्धि आएगी। जो लोग विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें इस काम में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की काफी तारीफ होगी।

सिंह

बढ़ सकती है सिंह राशि वालों की आय – इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की काफी तारीफ होगी। जिन लोगों का प्रमोशन लंबे समय से रुका हुआ है उन्हें इस दौरान प्रमोशन मिल सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में भी यह समय अनुकूल दिख रहा है। कमाई के साधन बढ़ सकते हैं।

धनु

धनु राशि के लोगों के लिए विभिन्न स्रोतों से धन आने की संभावना – इस अवधि में आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार की संभावना है। अगर कोर्ट में आपका कोर्ट केस चल रहा है तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें – Vaishakh Purnima 2022: 16 मई को वैशाख पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Related Articles

spot_img

Get in Touch

0FansLike
3,791FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Posts