spot_imgspot_img

Chandra Grahan 2022: 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है यह चंद्रग्रहण, देगा चौतरफा फायदा!

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण सभी राशियों को प्रभावित करता है। चाहे यह प्रभाव नकारात्मक हो या सकारात्मक। 16 मई 2022 सोमवार को वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण 5 राशियों के लोगों के लिए बेहद शुभ है।

Chandra Grahan 2022: 16 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण है। वैसे यह ग्रहण न तो भारत में दिखाई देगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस ग्रहण का 5 राशियों के लोगों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। चूंकि सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण को धर्म और ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए इस दौरान कुछ काम करना मना है। 2 दिन बाद लगने वाला यह चंद्र ग्रहण उत्तर दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। जानिए यह ग्रहण किस राशि के जातकों के लिए शुभ है।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण अनुकूल परिणाम देगा। करियर में इन्हें तरक्की मिलेगी। व्यापारियों को लाभ होगा। इस राशि के लोगों को धन लाभ की प्रबल संभावना है। काम में भी सफलता मिलेगी।

वृष 

वृष राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ है। उसे थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है और बड़ी सफलता हाथ में होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह चंद्र ग्रहण अनुकूल रहेगा। उन्हें कोई सुखद सूचना मिल सकती है। पैसा रहेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क

चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी है, इसलिए चंद्र ग्रहण का इस राशि पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि उन्हें लाभ ही होगा। संबंधों में सुधार होगा। शुभ समाचार मिलेगा। कार्य सफल होंगे।

यह भी पढ़ें –  Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान न करें ये काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

यह भी पढ़ें – Buddha Purnima 2022: जानिए कब है बुद्ध पूर्णिमा, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पूजा विधि

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Related Articles

spot_img

Get in Touch

0FansLike
3,790FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Posts