Chandra Grahan 2022: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा। क्या यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा? आइए जानते हैं इससे जुड़ी तमाम बातें।
Chandra Grahan 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई सोमवार को लगेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह दिन वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है। बौद्ध धर्म से जुड़े ऐतिहासिक ग्रंथों के अनुसार बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इसलिए इस तिथि को बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। यानी वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा और साल का पहला चंद्रग्रहण एक साथ लगेगा।
क्या भारत में दिखेगा यह चंद्र ग्रहण? सभी संदेह दूर करें
ज्योतिष के अनुसार भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा। अत: इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा, क्योंकि ग्रहण का सूतक काल केवल वहीं मान्य होता है (जिस देश में ग्रहण दिखाई देता है)। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर में दिखाई देगा।
2022 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 08:59 बजे से 10.23 बजे तक रहेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा।
चंद्र ग्रहण का प्रभाव
वैसे यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ऐसे में भारत पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा। फिर भी, लोगों को चंद्र ग्रहण के दौरान निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिए।
चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान कर दान करना चाहिए।
यदि गंगा में स्नान करना संभव न हो तो स्नान करते समय गंगा जल की 2-4 बूंद पानी में मिलाना चाहिए।
ग्रहण के समय नुकीली चाकू का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को कोई सिलाई-बुनाई नहीं करनी चाहिए और किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें – Vaishakh Purnima 2022: 16 मई को वैशाख पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि