spot_imgspot_img

Chandra Grahan 2022: इस दिन लगेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, इन चीजों से रहें सावधान नहीं तो आप हो जाएंगे परेशान

Chandra Grahan Kab Hai 2022: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण खग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जो वैशाख पूर्णिमा को लगेगा।

Chandra Grahan Kab Hai 2022:  इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को वैशाख मास की पूर्णिमा के दिन लगेगा। वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के मध्य आती है तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। जिसे चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) कहते हैं। यह चंद्र ग्रहण खग्रास चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इस कारण सूतक मान्य नहीं होगा, क्योंकि तभी सूतक माना जाता है। जब चंद्रग्रहण दिखाई देता है। यदि चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देता है, तो सूतक काल नहीं माना जाता है।

खग्रास चंद्र ग्रहण

पूर्ण रूप से दिखाई देने वाला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) खग्रास चंद्र ग्रहण कहलाता है। यानी जब चंद्र ग्रहण पूरी तरह से दिखाई देता है, तो इसे खग्रास चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

इस वर्ष 2022 में चार ग्रहण होंगे, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं, जिनमें से केवल दो ग्रहण भारत में दिखाई देंगे। अन्य दो ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। आखिरी चंद्र ग्रहण इसी साल नवंबर में लगेगा।

ग्रहण के दौरान सावधानियां

ग्रहण को अशुभ काल माना जाता है, इसलिए ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए।

ग्रहण काल ​​(Grahan Kaal) में किसी नुकीली चीज जैसे सुई, कैंची, चाकू आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण अवधि के दौरान ग्रहण नहीं देखना चाहिए, यह उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

ग्रहण को (​​Grahan) अशुभ या बाधा के रूप में देखा जाता है, इसलिए तुलसी का पत्ता मुंह में रखकर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करना चाहिए।

ग्रहण काल ​​(Grahan Kaal) ​​में इन सावधानियों को अपनाकर किसी भी अनिष्ट से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें –Mothers Day 2022 Date: इस साल कब मनाया जाएगा मदर्स डे? जानिए इस खास दिन को मनाने के पीछे की वजह

यह भी पढ़ें – Mother’s Day 2022: ये बेहतरीन गिफ्ट आइडिया ला सकते हैं मां के चेहरे पर मुस्कान

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Related Articles

spot_img

Get in Touch

0FansLike
3,790FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Posts