Sunday, December 3, 2023

Chandra Grahan 2022: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए जानें भारत में कितने बजे दिखेगा

Must read

Chandra Grahan Kab Hai 2022: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। आपको बता दें कि इस वर्ष कुल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। जिनमें से एक भारत में दिखाई देगा और एक नहीं। तो आइए जानते हैं कब लगेगा साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण, जानिए भारत में इस चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल।

Chandra Grahan Kab Hai 2022: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। इस साल लगने वाला यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। आपको बता दें कि इस साल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगने जा रहा है। वहीं, दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। ये दोनों चंद्र ग्रहण कुल चंद्र ग्रहण होंगे। तो आइए जानते हैं भारत में साल के पहले चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और कहां दिखाई देगा।

वर्ष के पहले चंद्र ग्रहण का समय

साल का यह पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 7:02 से दोपहर 12:22 बजे तक लगेगा। हालांकि, भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण कहाँ दिखाई देगा

साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा।

सूतक काल मान्य नहीं होगा

सूतक काल चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले शुरू होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ें – Chanakya Niti: इन सुखों को भोगने वाले इंसान के लिए ये धरती ही स्वर्ग

यह भी पढ़ें – Chandra Grahan 2022: वर्ष 2022 के पहले चंद्र ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव किन लोगों पर और कितना होगा, जानिए

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

%d bloggers like this: