spot_imgspot_img

अचानक सलमान खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस, जानिए क्या है मामला?

पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर सलमान खान (Salman Khan) को धमकाया। मुंबई पुलिस की एक टीम सोमवार को पूछताछ के लिए सलमान के घर पहुंची। पुलिस सुरक्षा की समीक्षा करके बाहर निकल आई है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस की एक टीम जल्द ही पंजाब जा रही है, जहां वह सलमान खान मामले में पूछताछ करेगी।

आपको बता दें कि सलमान (Salman Khan) के पिता सलीम खान को पार्क में एक चिट्ठी मिली थी, जिसमें लिखा था कि- तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे। इस घटना के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद खबर आई कि सलमान के घर की रेकी की गई है, हालांकि पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस रेकी करने वाले से लगातार पूछताछ कर रही है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी है कि कपिल पंडित नाम के शख्स ने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई के आदेश पर उसने सचिन बिश्नोई और संतोष यादव के साथ मिलकर सलमान खान के घर की रेकी की थी।

पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गायक की हत्या के बाद सलमान को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

यह भी पढ़ें – सलमान खान के साथ इस फिल्म में नजर आई थी ये एक्ट्रेस, अब विदेश में करती है ये काम

यह भी पढ़ें – अंजलि अरोड़ा के नए वीडियो ने मचाई सनसनी, देख फैंस हुए हैरान

यह भी पढ़ें – इटली में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं अनन्या पांडे, शेयर की बोल्ड तस्वीरें

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Related Articles

spot_img

Get in Touch

0FansLike
3,873FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Posts

%d bloggers like this: