Sunday, December 3, 2023

चाइल्ड आर्टिस्ट से की शुरुआत अब ठाठ से बिताते हैं जिंदगी, जाने नेटवर्थ

Must read

Net Worth: छोटा पर्दा अब छोटा नहीं रहा। छोटे पर्दे के सितारों का घर घर में नाम है और कई ने बड़े पर्दे पर भी अपना जादू चलाया है। छोटे पर्दे से बाल कलाकार के तौर पर शुरुआत करने वाले कई सितारे ऐसे हैं जो 20-25 साल की उम्र में भी अपनी जिंदगी ठाठ से जीते हैं। वहीं कम उम्र में ही ये करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और सोशल मीडिया पर भी इनके चाहने वालों की कमी नहीं है। तो आइए आपको बताते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में…

अवनीत कौर | Avneet Kaur Net Worth

अवनीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कंटेस्टेंट ‘डांस इंडिया डांस’ से की थी। इस शो के बाद वह कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा बनीं। वहीं अब 20 साल की अवनीत ‘टिकू वेड्स शेरू’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अवनीत एक म्यूजिक वीडियो के लिए चार से पांच लाख रुपये लेती हैं और वह 11 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। अवनीत कौर के पास तीन कारें हैं, जिसमें उन्होंने इसी साल एक रेंज रोवर खरीदी है।

जन्नत जुबैर | Jannat Zubair Net Worth

जन्नत जुबैर इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में नजर आ रही हैं। वहीं जन्नत ने 2010 में ‘दिल मिल गए’ में एक कैमियो से डेब्यू किया था। इसके बाद जन्नत कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आई। वह ‘फुलवा’, ‘तू आशिकी’, ‘लव का दी एंड’, ‘हिचकी’ में काम कर चुकी हैं और अब पंजाबी फिल्म ‘कुलचे छोले’ में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 साल की जन्नत 19 करोड़ की मालकिन हैं और अब जन्नत अपने सपनों का घर बना रही हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

अशनूर कौर | Ashnoor Kaur Net Worth

‘झांसी की रानी’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे शोज और ‘संजू’ और ‘मनमर्जियां’ फिल्म में नजर आई अशनूर कौर भी छोटी सी उम्र में ही काफी सफलता हासिल कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशनूर 11 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं और वह एक महीने में चार लाख रुपये कमाती हैं। अशनूर प्रति एपिसोड 60,000 रुपये चार्ज करती हैं।

Ashnoor Kaur

अनुष्का सेन | Anushka Sen Net Worth

अनुष्का सेन भी लोकप्रियता के मामले में किसी से कम नहीं हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का जल्द ही कोरियन इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का की कुल संपत्ति 14 करोड़ रुपये है और वह एक एपिसोड के लिए 1 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, मासिक कमाई 4-5 लाख रुपये तक है।

यह भी पढ़ें –  Dream Girl 2: अनन्या पांडे की एंट्री से नाराज हुए फैंस, कहा – शूरू होने वाला है बायकॉट

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

%d bloggers like this: