Sunday, December 3, 2023

Pratyusha Banerjee: झारखंड से मुंबई आई थीं प्रत्यूषा बनर्जी, बचपन से थी कला में दिलचस्पी

Must read

टीवी के पॉपुलर शो ‘बालिका वधू’ की भोली भाली आनंदी तो आपको याद ही होंगी! यह किरदार दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) ने निभाया था। उन्होंने अपनी भूमिका को इतने शानदार अंदाज में निभाया कि वह घर-घर जाकर आनंदी के नाम से जानी जाने लगीं। अपनी एक्टिंग और मासूमियत की वजह से वो दर्शकों की फेवरेट बन गईं। जल्द ही प्रत्यूषा (Pratyusha Banerjee) छोटे पर्दे का एक बड़ा नाम बनकर उभरीं। लेकिन, वह इस स्टारडम को ज्यादा समय तक एन्जॉय नहीं कर पाईं। साल 2016 में उन्होंने आत्महत्या कर दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि आज प्रत्यूषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) की जयंती है। अगर वह आज होती तो अपना 31वां जन्मदिन मना रही होती। आइए जानते हैं इनके बारे में…

बंगाली परिवार में हुआ जन्म

प्रत्यूषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) का जन्म 10 अगस्त 1991 को जमशेदपुर, झारखंड में एक मध्यमवर्गीय बंगाली परिवार में हुआ था। उनकी शुरू से ही कला में रुचि थी। पढ़ाई के दौरान भी वह स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का सपना देखा और टीवी में काम करने की इच्छा उन्हें मायानगरी ले आई। यहां, उसने खुद को साबित किया और कुछ ही समय में एक अच्छी पहचान बनाने में सफल रही। प्रत्युषा सिर्फ 10वीं पास थी। उन्होंने 17 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने टीवी शो ‘रक्त संबंध’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसी वर्ष, वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाई दीं। इसके बाद उनका चयन ‘बालिका वधू’ के लिए हुआ। इस शो ने उनके करियर को पंख दिए और वह घर-घर जाकर आनंदी के नाम से जानी जाने लगीं। इस तरह प्रत्यूषा (Pratyusha Banerjee) को बहुत कम उम्र में ही अच्छी पहचान मिल गई थी। प्रत्यूषा टीवी शोज में एक्टिंग के अलावा ‘झलक दिखला जा’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘सावधान इंडिया’, ‘हम हैं ना’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘स्वरागिनी’, ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं।

Pratyusha Banerjee: झारखंड से मुंबई आई थीं प्रत्यूषा बनर्जी, बचपन से थी

पिछले जन्मदिन पर लगाया था सिंदूर?

प्रत्यूषा बनर्जी ने अपना आखिरी बर्थडे साल 2015 में मनाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रत्यूषा (Pratyusha Banerjee) के बर्थडे के मौके पर उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने सरप्राइज पार्टी दी थी। इसमें प्रत्युषा और उनके करीबी शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पार्टी के दौरान प्रत्यूषा की मांग में सिंदूर देखा गया। तब कयास लगाए जा रहे थे कि शायद उन्होंने शादी कर ली हो। फैंस इस बात से भी संतुष्ट थे कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस की जिंदगी खुशियों से भरी है। हालांकि, 1 अप्रैल 2016 को प्रत्यूषा बनर्जी ने कथित तौर पर अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। जब ये खबर सामने आई तो किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था। सबके मन में यही सवाल था कि प्रत्यूषा ने ऐसा क्यों किया? लेकिन, आज तक इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है। प्रत्युषा की मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।

मां ने गाना गाकर दी थी अंतिम विदाई

प्रत्युषा बनर्जी को बहुत कम उम्र नसीब हुई। लेकिन जितनी उम्र मिली, उन्होंने सारी उपलब्धियां दर्ज कीं। एक्ट्रेस की मां ने खास अंदाज में बेटी को अंतिम विदाई दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रत्यूषा की मां सोमा बनर्जी ने अपनी बेटी का पसंदीदा गाना ‘आज जाने की जिद ना करो…’ गाकर उन्हें अंतिम विदाई दी थी। इस दौरान प्रत्यूषा के माता-पिता का बुरा हाल था। लेकिन, उन्होंने बेटी को खास अंदाज में विदा किया। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू थे।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

%d bloggers like this: