spot_imgspot_img

Queen Elizabeth Death: क्वीन एलिजाबेथ के निधन से बॉलीवुड भी दुखी, कहा- एक युग का अंत

Queen Elizabeth Death: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 96 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में उनका निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ पिछले साल अक्टूबर से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्होंने ब्रिटेन में लंबे समय से राज किया था। आपको बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद अब उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स, जो लगभग 73 साल के हैं, को ब्रिटेन का नया राजा बनाया गया है। एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर है। उनके निधन पर राजनेताओं के साथ-साथ एक्टर्स ने भी दुख जताया है।

क्वीन एलिजाबेथ के निधन (Queen Elizabeth Death) की खबर सुनकर हॉलीवुड ही नहीं बॉलीवुड के लोग भी दुखी हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली, रितेश देशमुख, शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर, नीतू कपूर, गीता बसरा, अदनान सामी जैसे सितारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। अधिकांश लोगों ने रानी की मृत्यु को एक युग का अंत बताया।

Queen Elizabeth Death

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने एलिजाबेथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘उन्होंने अपना जीवन बेहद खूबसूरती के साथ जिया। उनको रंगों से बहुत प्यार था। उन्होंने अपने जीवन के हर रंग को रानी की तरह जिया है… उनकी आत्मा को शांति मिले।’ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। रितेश देशमुख ने ट्वीट कर लिखा- ‘एक युग का अंत… कठिन समय में भी अपनी महारानी की गरिमा को नहीं खोया। ये सच में दुखद दिन है…यूके के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं’।

एक्ट्रेस गीता बसरा लिखती हैं- बहुत दुखद दिन…वास्तव में एक युग का अंत हो गया…क्या जीवन था और क्या महिला थीं। देश का नेतृत्व करने के लिए धन्यवाद। मिमी चक्रवर्ती लिखती हैं- ’96 साल की उम्र में क्वीन एलिजाबेथ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले’।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Related Articles

spot_img

Get in Touch

0FansLike
3,791FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Posts