रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी तस्वीरों से मचाया तहलका, बिना कपड़े पहने ऐसे करवाया फोटोशूट: रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बार रणवीर ने बिना कपड़े पहने फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। फैंस उनके अनोखे अंदाज को खूब पसंद करते हैं। लेकिन कई बार वह इसके लिए ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। रणवीर अपने फैशन स्टाइल से खुश हैं और लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। इस बार रणवीर अपने फोटोशूट से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। रणवीर ने ऐसा फोटोशूट करवाया है, जिसे देखकर सभी की आंखें खुली रह गई हैं. रणवीर ने बिना कपड़े पहने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। सोशल मीडिया पर रणवीर की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
रणवीर ने मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया है जिसे देख हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर रणवीर की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। रणवीर ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया है।
फोटोज में रणवीर अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने इस मैगजीन से अपनी फिल्मों को लेकर भी बात की है। तस्वीरों के साथ रणवीर का इंटरव्यू भी दिखाया गया है। फोटोज में रणवीर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। रणवीर के कुछ फैंस को उनका ये फोटोशूट पसंद आया है तो कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं। उपयोगकर्ताओं ने टिप्पणी की
रणवीर ने अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यूजर ने लिखा- दीपिका दीदी ये देख लेंगी और क्या कहेंगी। रणवीर सिंह के इस फोटोशूट को एक फैन ने मिलिंद सोमन से इंस्पिरेशन बताया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।