spot_imgspot_img

Surya Grahan 2022: 15 मई तक इन राशि के लोगों को धन, जुबान और वाहन के उपयोग पर देना होगा ध्यान

Surya Grahan Kab Hai 2022:  सूर्य ग्रहण को ज्योतिष में शुभ खगोलीय घटना के रूप में नहीं देखा जाता है। पंचांग के अनुसार साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 की रात 12 बजकर 15 मिनट पर पड़ रहा है। जो सुबह 04:07 बजे तक रहेगा।

Surya Grahan Kab Hai 2022 – सूर्य का मेष राशि में गोचर 

सूर्य 14 अप्रैल 2022 से मेष राशि में बैठा है। सूर्य इस राशि में 15 मई 2022 तक रहेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि राहु मेष राशि में विराजमान है। पौराणिक मान्यता के अनुसार जब राहु सूर्य पर आक्रमण करता है तब सूर्य ग्रहण होता है। इस राशि में 15 तारीख तक सूर्य राहु के साथ रहेगा, जब तक राहु और सूर्य की युति रहेगी तब तक इन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है।

मेष

धन हानि हो सकती है. मानसिक तनाव बढ़ेगा। 15 मई तक आपको अपनी वाणी और स्वभाव पर विशेष ध्यान देना होगा। वाणी दोष के कारण आप स्वयं से दूरी बना सकते हैं। अहंकार हो सकता है। जिससे दोस्त भी दुश्मन बन सकते हैं। विनम्र बनने की कोशिश करें। अनावश्यक विवादों से बचने की कोशिश करें।

कर्क

वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान मन उदास रहेगा। काम में रुकावट आ सकती है। जिससे क्रोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग नहीं मिलेगा। जिससे लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु

शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। इस दौरान अपनी योजनाओं को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। अनुशासित जीवन शैली अपनाने की जरूरत है। आलस्य के कारण काम रुक सकता है। बॉस से संबंध खराब हो सकते हैं। विरोधी के काम में बाधा डालने का काम करेंगे। इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है। धन की बचत करें, कर्ज लेने की स्थिति से बचें।

यह भी पढ़ें –  साल का पहला चंद्र ग्रहण इन 3 राशियों के लिए अत्यंत शुभ, सोने की तरह चमकेगा भाग्य

यह भी पढ़ें –Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल को पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान, हो सकता है भारी नुकसान

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Related Articles

spot_img

Get in Touch

0FansLike
3,791FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Posts