spot_imgspot_img

Surya Grahan 2022: एक ही दिन सूर्य ग्रहण और शनिश्चरी अमावस्या, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Surya Grahan Kab Hai 2022: वैसे इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियाँ ऐसी हैं जिन्हें मुख्य रूप से बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 3 राशियां।

Surya Grahan Kab Hai 2022: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि 30 अप्रैल की देर रात 57 मिनट तक रहेगी। उसके बाद वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। यह दिन स्नान, श्राद्ध आदि की अमावस्या का दिन होता है। साथ ही इस दिन शनिवार का दिन होता है और जब शनिवार को अमावस्या पड़ती है तो इसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है।

सूर्य ग्रहण का समय

इस बार सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को रात 12:15 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी 01 मई को सुबह 04:07 बजे समाप्त होगा।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन यह अटलांटिक, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी भाग और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

वैसे इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियाँ ऐसी हैं जिन्हें मुख्य रूप से बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 3 राशियां।

मेष राशि

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा। इसलिए मेष राशि के जातकों पर सबसे अधिक प्रभाव रहेगा। इन राशियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है साथ ही शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। ऐसे में आपको विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। इसके अलावा मेष राशि वालों को जल्दबाजी करने से बचें। खासकर ग्रहण के समय यात्रा न करें।

कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस समय चंद्रमा मेष राशि में राहु के साथ रहेगा। यह स्थिति कर्क राशि वालों को मानसिक तनाव दे सकती है। साथ ही भय और नकारात्मकता बनी रहेगी। आपके खर्चे बढ़ेंगे। इसलिए इस दौरान कर्क राशि के जातकों को धैर्य रखना चाहिए।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को इस दौरान मान सम्मान की हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कम बोलना या बहुत सोच समझकर बोलना आपके लिए अच्छा रहेगा। विवादों से सावधान रहें। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Related Articles

spot_img

Get in Touch

0FansLike
3,873FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Posts

%d bloggers like this: