बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं ये हिट अभिनेत्रियों, देखें लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल

बॉलीवुड में अभिनेताओं का दबदबा हमेशा से रहा है लेकिन इसी बीच कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी उभरीं, जो फिल्मों को अपने नाम से हिट करवाने का दम रखती हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक, आज के समय में बॉलीवुड में कई दमदार अभिनेत्रियां हैं, जो अभिनेताओं से कम नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जो बेशक सिनेमा की ए लिस्टर्स अभिनेत्रियां हैं लेकिन उन्होंने कभी न कभी बी ग्रेड फिल्मों में काम किया है। आइए आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।

मनीषा कोइराला एक समय पर मनीषा कोइराला बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्मों में काम करके लोगों को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मनीषा ने बी ग्रेड फिल्म में काम किया है। वह 'एक छोटी सी लव स्टोरी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर शौरी दिखे थे।

मनीषा कोइराला

ईशा कोप्पिकर बेशक हिंदी सिनेमा में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया है, उसमें अभिनेत्री की एक्टिंग की तारीफ हुई है। कम ही लोग जानते हैं कि ईशा ने 'हसीना' में काफी ज्यादा बोल्ड सीन दिए थे। 'खल्लास गर्ल' ने इस बी ग्रेड फिल्म से हंगामा मचा दिया था। हालांकि, इस फिल्म की चर्चा ज्यादा नहीं होती है।

ईशा कोप्पिकर

कटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप अभिनत्रियों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटरीना भी बी ग्रेड फिल्म में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री ने फिल्म 'बूम' में अपनी बोल्डनेस दिखाई थी। इस फिल्म में कटरीना कैफ और गुलशन ग्रोवर के कई सारे हॉट सीन्स थे, जिसकी चर्चा आज भी होती रहती हैं।

कटरीना कैफ

नेहा धूपिया नेहा धूपिया बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री हैं। वह बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। नेहा एक शानदार होस्ट भी हैं। इन सबके बीच नेहा धूपिया ने भी फिल्म 'शीशा' अपने बोल्ड सीन्स से तहलका मचा दिया था। फिल्म में नेहा के साथ सोनू सूद नजर आए थे।

उर्वशी ढोलकिया उर्वशी ढोलकिया यानी टीवी की कोमोलिका किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह लंबे समय से टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उर्फी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक ब्री ग्रेड फिल्म में काम किया था, जिसका नाम 'चुंबन' है।