चाणक्य के अनुसार दुनिया में ऐसे भी लोग होते हैं जो अक्सर अपने नसीब के भरोसे बैठे रहते हैं। यहां तक की नौकरी से लेकर हर चीज के लिए नसीब के भरोसे बैठे रहते हैं।
ऐसे लोग जो बिना मेहनत के कामयाब होना चाहते हैं। वो जीवन में कभी भी सफलता हासिल नहीं करते हैं।
ऐसे लोग अक्सर जीवन में बर्बाद हो जाते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बहुत सूझ-बूझ से हर समस्या का समाधान करते हैं और विपत्ति से आसानी से निपटते हैं।
चाणक्य कहते हैं व्यक्ति को अपने कर्मों पर भरोसा करना चाहिए। लोगों को अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
जो लोग अपनी मेहनत और कर्म पर भरोसा करते हैं ऐसे लोग जीवन में जरूर सफल होते हैं।
एक अच्छी स्त्री से घर और उसका वातावरण अच्छा रहता है। वहीं, चाणक्य के नीतिशास्त्र के अनुसार अच्छे चरित्र वाली महिला परिवार और समाज को आगे बढ़ाती हैं।
वहीं, जो महिलाएं दुष्ट प्रवृत्ति की होती है वह अक्सर घर को बर्बाद कर देती हैं। इस प्रकार की महिलाओं पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए।
हर किसी को जीवन में झूठ बोलने वाली प्रवृत्ति के लोग मिलते हैं। चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों से जितना ज्यादा हो सके दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।
जो लोग आपसे झूठ बोलते हैं, बातों को गलत तरह से पेश करते हैं। ऐसे लोग कभी भी आपका भला नहीं चाहते हैं। ऐसे लोगों से अपना बचाव करना बहुत आवश्यक है।