नदी चाणक्य के अनुसार नदी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके वेग और गहराई के बारे में जानना बहुत मुश्किल है। ऐसे में अगर आप बिना जाने नदी में चले जाते हैं तो आपका जीवन संकट में पड़ सकता है।
सशस्त्र पुरुष चाणक्य नीति कहती है कि शस्त्र रखने वालों पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। अगर ऐसे लोग आपकी किसी बात से नाराज हो जाते हैं तो उन हथियारों का इस्तेमाल करके वे आपको तुरंत नुकसान पहुंचा सकते हैं।
नाखून और सींग वाले जानवर पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि वे कभी भी आप पर हमला कर सकते हैं। कभी-कभी प्यार में भी वे आप पर हमला कर सकते हैं।
चाणक्य जी कहते हैं कि बुरी प्रवृत्ति वाली महिलाओं पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसी महिलाएं आपको कभी भी किसी भी परेशानी में फंसा सकती हैं।
आचार्य चाणक्य के अनुसार राजपरिवार के लोगों पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ये लोग आपकी गुप्त चीजों का फायदा अपना हित के लिए उठा सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों पर भरोसा न करें।