इस राशि में लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

वर्ष 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख माह की पूर्णिमा को लगने वाला है। माना जा रहा है कि यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस साल 2 चंद्र ग्रहण होंगे और दोनों पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे।

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। साल का यह पहला चंद्र ग्रहणपूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

सूतक काल चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू होता है। सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है। भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

साल का यह पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। इस दौरान इस राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। ग्रहण का होना शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातको को कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।

भारतीय समय के अनुसार साल का यह पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को सुबह 8:59 बजे से 10.23 बजे तक लगेगा। इस पूरे साल में कुल 2 चंद्र ग्रहण होंगे और दोनों ही पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे।

साल का यह पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होने की वजह से यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।