कब लगेगा पहला  चंद्र ग्रहण

16 मई को लगने वाला यह ग्रहण सोमवार सुबह 7:02 बजे से शुरू होकर 12:22 बजे तक रहेगा। हालांकि बताया जा रहा है कि भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा, जिसके चलते यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

कहां दिखेगा 16 मई का चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को ही लगता है। माना जा रहा है कि साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी एशिया, मध्य-पूर्व अफ्रीका और उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में दिखाई देगा। इस हिसाब से, यह ग्रहण इंग्लैंड, जर्मनी, पोलैंड, नॉर्वे, रोमानिया, केन्या, सूडान और इथियोपिया में दिखाई देगा।

ग्रहण काल

ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर यह माना जाता है कि जिस स्थान पर ग्रहण नहीं दिखता है, उस स्थान के लिए ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होता है। गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के आरंभ होने से 9 घंटे पहले लगता है। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा इसलिए इसका सूतक भी नहीं लगेगा।

चंद्र ग्रहण के बारे में धार्मिक मान्यता

चंद्र ग्रहण को लेकर पौराणिक काल से ही धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के समय राहु चंद्रमा को निगल जाता है और इससे चंद्र देव संकट में होते हैं। यही कारण है कि ग्रहण के दौरान कोई भी धार्मिक और शुभ कार्य नहीं किया जाता है। गर्भवती महिलाओं को भी इस समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और ग्रहण के दौरान बाहर आने से बचना चाहिए।