सूर्य ग्रहण के बाद यानी 16 मई को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण होंगे।
पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लग रहा है। इस साल दोनों ग्रहण पूर्ण होंगे। यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा,
चंद्र ग्रहण 16 मई को और दूसरा 8 नवंबर को लगेगा। पंचांग के अनुसार पहला ग्रहण सोमवार को सुबह 08:59 बजे शुरू होगा और सुबह 10:23 बजे तक चलेगा आपको बता दें कि भारत में चंद्र ग्रहण की दृश्यता नगण्य है।
साल के पहले चंद्र ग्रहण का दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि के अधिकांश हिस्सों में पूर्ण ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं है, इसलिए यहां सूतक मान्य नहीं होगा।