: 30 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है।
आपको बता दें कि इस साल दोनों चंद्र ग्रहण पूरे होंगे। यह एक धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव होते हैं। इसका असर व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। यह चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। वहीं, भारत में इसका असर कम होगा।
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को पड़ रहा है। वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को पड़ रहा है।
भारत में 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को सुबह 08:59 बजे से शुरू होकर 10:23 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस ग्रहण की दृश्यता बिल्कुल नहीं है इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।
16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में पूरी तरह से दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) भारत में नजर न आने की वजह से इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।