वर्ष 2022 के पहले चंद्र ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव किन लोगों पर और कितना होगा, जानिए

इस साल यानि 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे।  पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष 2022 में लगने वाले दोनों चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का प्रभाव सभी लोगों पर शुभ और अशुभ होता है। वहीं चंद्र ग्रहण दुनिया के कई देशों में भी दिखाई देगा और साथ ही इस चंद्र ग्रहण का असर भारत की जनता पर कम पड़ेगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को और दूसरा चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को लगेगा।

जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। वहीं चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है। वहीं ग्रहण के दौरान कई काम वर्जित माने जाते हैं.

यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और भारत में इसकी दृश्यता बिल्कुल शून्य होगी। वहीं, भारत में इस ग्रहण का कोई सूतक काल नहीं माना जाएगा।

साल 2022 का यह पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में पूरी तरह से दिखाई देगा।