चंद्र ग्रहण 30 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद लगेगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।
यह दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
भले ही ग्रहण भारत में नहीं हो रहा है, लेकिन इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। यहां आप जानेंगे कि किन 3 राशियों के लिए ग्रहण सबसे शुभ साबित होगा।
मेष आपकी राशि के लिए चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Kab Hai) शुभ साबित होगा। इस राशि के व्यवसायी लोगों को अच्छे लाभ की उम्मीद रहेगी। कार्यस्थल पर भी पदोन्नति की प्रबल संभावनाएं हैं। जमीन में निवेश के लिए भी समय उपयुक्त है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। इस दौरान जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें।
सिंह इस राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। आमदनी बढ़ने के योग हैं। निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
धनु इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण शुभ साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। दान विभिन्न स्रोतों से आ सकता है। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले घर के बड़ों की राय जरूर लें।