इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए जानें भारत में कितने बजे दिखेगा

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। आपको बता दें कि इस वर्ष कुल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। जिनमें से एक भारत में दिखाई देगा और एक नहीं।

पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगने जा रहा है। वहीं, दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा।

भारतीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 7:02 से दोपहर 12:22 बजे तक लगेगा। हालांकि, भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा।