साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा। ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को होता है।
इस साल यानि 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष 2022 में लगने वाले दोनों चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे
ज्योतिष के अनुसार भारत का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) 16 मई 2022 को लगेगा और दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो उसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही होता है।
चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 सोमवार को सुबह 08:59 बजे लगेगा और यह चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 बजे तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी। इसलिए यहां भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
वर्ष 2022 का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा। क्योंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।