भारतीय समय के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 सोमवार को सुबह 08:59 बजे से 10:23 बजे तक लगेगा।
यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और भारत में इसकी दृश्यता बिल्कुल शून्य होगी। वहीं, भारत में इस ग्रहण का कोई सूतक काल नहीं माना जाएगा।
साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा।
इसकी दृष्यता भारत में शून्य है। इसलिए इसका सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा। साथ ही इस चंद्र ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव भी भारत में नहीं होगा।