एक माँ अपने बच्चों की आखिरी पल में भी देखभाल करती है और उनका ख्याल रखती है। मां के त्याग और बलिदान को याद करने और सम्मान देने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन सभी अपनी मां का सम्मान करते हैं।
कहते हैं दुनिया में अगर कोई खूबसूरत और प्यारा रिश्ता है तो वो है मां और बच्चे का रिश्ता। मां और बच्चे का रिश्ता अटूट होता है। माँ बच्चे को बिना शर्त और स्वार्थ से प्यार करती है।
एक माँ अपने बच्चों की आखिरी पल में भी देखभाल करती है और उनका ख्याल रखती है। मां के त्याग और बलिदान को याद करने और सम्मान देने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है।
इस दिन हर कोई अपनी मां को सम्मान देता है और अपने प्यार का इजहार करने के लिए उन्हें खास तोहफे भी देता है।
आपको बता दें कि ‘मदर्स डे’ का यह खास दिन हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह दिन 8 मई 2022 (Mother’s Day 2022 Date) को मनाया जाएगा।