ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया।

बकिंघम पैलेस, यूनाइटेड किंगडम ने बताया कि आज बाल्मोरल में रानी एलिजाबेथ का निधन हो गया।

उनकी जगह प्रिंस चार्ल्स को राजा बनाया गया है।

कुछ समय से महारानी एलिजाबेथ कहीं आने-जाने में असमर्थ थीं। इसलिए वे अपनी मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस की बजाय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में कर रही थीं।

महारानी एलिजाबेथ पिछले साल अक्तूबर से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं।

ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महारानी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ब्रिटेन के राजा चार्ल्स ने बयान जारी कर कहा कि "मेरी प्यारी मां महारानी का निधन हो गया है। हम एक संप्रभु और बहुत प्यारी मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।