एक ही दिन सूर्य ग्रहण और शनिश्चरी अमावस्या, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

वैसे इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियाँ ऐसी हैं जिन्हें मुख्य रूप से बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 3 राशियां।

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

30 अप्रैल वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि 30 अप्रैल की देर रात 57 मिनट तक रहेगी। उसके बाद वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।

यह दिन स्नान, श्राद्ध आदि की अमावस्या का दिन होता है। साथ ही इस दिन शनिवार का दिन होता है और जब शनिवार को अमावस्या पड़ती है तो इसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है।