साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा।
सूर्य ग्रहण का कुछ राशियों पर सकारात्मक और कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रहण तीनों राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस दिन शनिश्चरी अमावस्या का योग बन रहा है। वहीं इससे ठीक एक दिन पहले सूर्य मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए सूर्य ग्रहण के दौरान किन राशियों को सावधान रहना चाहिए-
मेष साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) मेष राशि में लग रहा है। तो इसका सबसे ज्यादा असर आपकी राशि पर पड़ेगा। इस दौरान लोगों को मानसिक तनाव हो सकता है। शत्रु हावी हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो चोट लगने का खतरा है। सूर्य ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें।
कर्क कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा मेष राशि में राहु के साथ मौजूद रहेगा। यह स्थिति कर्क राशि के जातकों में मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। अज्ञात भय और नकारात्मकता हावी रहेगी। इस दौरान खर्चे बढ़ेंगे। सबर रखे ।
वृश्चिक वृश्चिक राशि के लोगों को मान सम्मान की हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहना फायदेमंद रहेगा। शत्रु पक्ष से नुकसान हो सकता है। खर्चे बढ़ेंगे।